Last modified on 18 जून 2022, at 12:22

बर्लिन की दीवार / 34 / हरबिन्दर सिंह गिल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:22, 18 जून 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हाँ बर्लिन दीवार के
इन पत्थरों ने
साबित कर दिया है
सच्ची इच्छा शक्ति ही
किसी भी
समस्या का समाधान है।

परंतु उसमें
होनी चाहिए दूरदर्शिता
मानवता के भविष्य की
न कि समक्ष हो
मानव के स्वार्थ।

तभी हम देख सके थे
नन्हें-नन्हें हाथों में
थामें
ये लोहे के हथौड़े
और गिर रही हो जैसे दीवार
कोई मिट्टी की।