भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक अहम आसन पर है / रामकुमार कृषक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:25, 8 जुलाई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक अहम आसन पर है
एक वहीं घुटनों के बल
दोनों साहित्यिक शगल !

ग़ैरत को
बेच-बाचकर
ऊँचा उठ जाने का दम्भ
बरगद की
छाँह बैठकें
तड़ी मार कहना — हम थम्भ,

एक वहम ताल ठोंकता
एक वहीं हाथ रहा मल
दोनों साहित्यिक शगल !

हैरत तो
घोट-घाट पर
लोहा भी सोने के भाव
मसनद को
रीढ़ रो रही
आँखों में उम्र के उठाव,

एक सहम गीत धुन रहा
एक वहीं गोड़ता ग़ज़ल
दोनों साहित्यिक शगल !

17 जनवरी 1974