भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कहने को तो / रामकुमार कृषक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:21, 6 अगस्त 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कहने को तो चन्दा - तारों तक जा पहुँचे हम
आदम की औलाद / बाप से भी ज़्यादा आदम !

कैसा किधर बिकास
ग्यान का बेड़ा गरक हुआ
ऊपर - ऊपर सुरग
नाक के नीचे नरक हुआ,

दुनिया - भर के तौला - मौला / अपने तौला कम !

धरम - करम भरपूर
दिखावा इतना सगा हुआ
माइक बोलै सबद
कबीरा सोचै जगा हुआ,

बँधी हवा में हवा / यही तो गुब्बारी दमख़म !

बड़े - बड़े जाँबाज़ों के
अब इतने सुद्ध हिए
अमन - चैन के नाम
दस्तख़त करके जुद्ध किए,

हरदम खाँस - मठार / भले ही आती हो बलगम !

20 दिसम्बर 1975