Last modified on 9 जनवरी 2023, at 17:29

एक आदिम गन्ध / रामकुमार कृषक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:29, 9 जनवरी 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक आदिम गन्ध
एक आदिम गन्ध
आदिम छन्द का निर्वाह
आदमीयत से परे कोई नहीं परवाह !

लीक बन्धन बुजुर्गी
इस बार अस्वीकार
सभ्यता के घुप अन्धेरों में भटकती / टूटती
हर रोशनी स्वीकार,

पाँव मैले ही करेंगे
अब उजाली राह !

शब्द / संज्ञा / अर्थ-लय
सब वर्ण के मुँहताज
काव्य का यह तख़्ते-ताउस / और इस पर
ताजपोशी के लिए बेताज,

अब कहाँ अभिषिक्त होंगे
चन्द थैलीशाह !

27-9-1976