भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धिना-धिन ... / रामकुमार कृषक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:32, 9 जनवरी 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धिना-धिन...
धिना-धिन ताक धिना-धिन
धिना-धिन...धिना-धिन...ताक...

कठपुतली नाचो
दुनिया को जाँचो
धिना-धिन...
धिना-धिन ताक धिना-धिन
धिना-धिन...धिना-धिन...ताक...

सूत्र बँधी तू...
हाथ के सहारे है
पेट के पुकारे है
मंच ये तुम्हारा है
लंच ये हमारा है
निवाले गिन ––
धिना-धिन...धिना-धिन...ताक...

रंग-रूप क्या–––
शान ही निराली है
घर है घरवाली है
लोक ये तुम्हारा है
तंत्र ये हमारा है
निराले दिन ––
धिना-धिन...धिना-धिन...ताक...

5-10-1976