Last modified on 12 फ़रवरी 2023, at 21:47

कर्मों के अनुरूप सभी को / बाबा बैद्यनाथ झा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:47, 12 फ़रवरी 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बाबा बैद्यनाथ झा |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कर्मों के अनुरूप सभी को, भाग्य बनाना ही होगा।
कर्म करे जैसा जो उसको, फल पुनि पाना ही होगा।।

मानव योनि जिसे मिलती है, विहित कर्म वह मात्र करे।
अथवा वह विपरीत चले जब, यमपुर जाना ही होगा।।

अंध दौड़ में भौतिकता की, आगे बढ़ना सब चाहे।
अंत काल आएगा सबको, पुनि पछताना ही होगा।।

जंगल काट रहा जो मानव, उसके मन में स्वार्थ भरा।
प्राणवायु जब लुप्त हुई तो, प्राण गँवाना ही होगा।।

छन्द गीतिका लिखता बाबा, भरता सुन्दर भावों को।
श्रोताओं की इच्छा हो जब, इसे सुनाना ही होगा।।