Last modified on 4 मार्च 2025, at 21:47

आस्तीनों में पलेंगे साँप / डी. एम. मिश्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:47, 4 मार्च 2025 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आस्तीनों में पलेंगे साँप
तो प्रथम किसको डसेंगे साँप ?

दूसरों को जब डसेंगे साँप
आपको क्या छोड़ देंगे साँप ?

दोस्तो ,मौका तो बस मिल जाय
फ़ायदा भरपूर लेंगे साँप

बेखबर निश्चिन्त हों बस आप
देखिये फिर क्या करेंगे साँप

साँप की पूजा करेंगे लोग
देवता फिर तो बनेंगे साँप

क्या पिलाकर दूध , लेंगे रोक?
विषवमन करते रहेंगे साँप