Last modified on 26 अगस्त 2025, at 22:35

पत्थर बनकर मोम पिघलने वाले हैं / अमन मुसाफ़िर

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:35, 26 अगस्त 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमन मुसाफ़िर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पत्थर बनकर मोम पिघलने वाले हैं
इंसाँ हैं पर रंग बदलने वाले हैं

झूठ ने ऐसा तीर चलाया महफ़िल में
सच्चाई के प्राण निकलने वाले हैं

उनके चेहरे देखो कैसे खिले हुए
जो कलियों को रोज़ मसलने वाले हैं

एक ही रात में सारे गड्ढे भर डाले
पता चला सरकार टहलने वाले हैं

आज नहीं बोलूँगा ऐसी बात कोई
जिस को सुनकर आप उछलने वाले हैं