Last modified on 15 जनवरी 2009, at 10:45

पिता जी ( शब्दांजलि-१) / नवनीत शर्मा

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:45, 15 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवनीत शर्मा |संग्रह= }} Category:कविता <poem> घरों में बल...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 

घरों में बलगती छाती का होना

दीवारों का चौकस

छत का मजबूत होना है।

वही झेलती है

तीरों की धूप

कुरलाणियों की बरखा ।


दुख बस यही कि खिड़कियाँ

बहुत जल्‍द आसमान

हो जाना चाहती हैं।