Last modified on 20 जनवरी 2009, at 01:25

अन्त की कविताएँ-4 / तेजी ग्रोवर

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:25, 20 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तेजी ग्रोवर |संग्रह=लो कहा साँबरी / तेजी ग्रोवर ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तट पर पहुँच गया है मछलीमार

कालिदास चौकन्ने हैं
मछली के पेट में नायिका की अंगूठी चौकन्नी है

नहीं हो पाना है व्यापार
जाओ, मछलीमार

स्मृति
इस बार नहीं आनी है जाल में

सृष्टि
इस बार नहीं लगनी है काँटे में