Last modified on 4 मार्च 2009, at 22:59

यह कवि अपराजेय निराला / रामविलास शर्मा-२

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:59, 4 मार्च 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामविलास शर्मा-२ |संग्रह= }} <Poem> यह कवि अपराजेय नि...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह कवि अपराजेय निराला,
जिसको मिला गरल का प्याला,
ढहा और तन टूट चुका है
पर जिसका माथा न झुका है,
नीली नसें खिंची हैं कैसी
मानचित्र में नदियाँ जैसी,
शिथिल त्वचा,ढल-ढल है छाती,
लेकिन अभी संभाले थाती,
और उठाए विजय पताका
यह कवि है अपनी जनता का !

स्‍वर्ण रेख-सी उसकी रचना,
काल-निकष पर अमर अर्चना !
एक भाग्य की और पराजय,
एक और हिंदी जन की जय,
परदुखकातर कवि की भाषा,
यह अपने भविष्य की आशा-
'माँ अपने आलोक निखारो,
नर को नरक -त्रास से वारो !'
भारत के इस रामराज्य पर,
हे कवि तुम साक्षात व्यंग्य-शर !