Last modified on 11 अप्रैल 2009, at 01:35

मौन न अपने से टूटेगा / नचिकेता

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:35, 11 अप्रैल 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंशु मालवीय }} <poem> दिन कैसे बदलेंगे हवा नहीं बदली ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दिन कैसे बदलेंगे
हवा नहीं बदली तो

खिड़की, रोशनदान खुले
पर, घनी उमस है
बदहवास मन में
बेचैनी गयी अड़स है
खुशबू नहीं मिलेगी
अगर न खिली कली तो
आसमान का मौन
न अपने से टूटेगा
नमी बिना क्यों अंकुर
बीहन में फूटेगा
वर्षा होगी
अगर घिरी काली बदली तो

बिना कंठ खोले ही
क्या विरहा ठनकेगा
बिना कठिन संघर्ष
न यह मौसम बदलेगा
सूत कतेंगे
अगर मिले रुई
तकली तो।