Last modified on 17 अप्रैल 2009, at 20:23

राम नाम रस पीजे / भजन

सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:23, 17 अप्रैल 2009 का अवतरण

राम नाम रस पीजे मनुवाँ राम नाम रस पीजै ।
तज कुसंग सत्संग बैठ नित हरि चर्चा सुन लीजै ॥
काम क्रोध मद लोभ मोह को बहा चित्त से दीजै ।
मीरा के प्रभु गिरिधर नागर ताहिके रंग में भीजै ॥