Last modified on 22 मई 2009, at 20:21

काश ! मेरा मन / हिमांशु पाण्डेय

Himanshu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:21, 22 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हिमांशु पाण्डेय }} <poem> काश ! मेरा मन सरकंडे की कल...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
 
काश ! मेरा मन
सरकंडे की कलम- सा होता
जिसे छील-छाल कर,
बना कर
भावना की स्याही में डुबाकर
मैं लिखता
कुछ चिकने अक्षर -
मोतियों-से,
प्रेम के ।