Last modified on 25 मई 2009, at 19:00

गाहि सरोवर सौरभ लै / बिहारी

गाहि सरोवर सौरभ लै, ततकाल खिले जलजातन मैं कै।

नीठि चलै जल वास अचै, लपटाइ लता तरु मारग मैं कै।

पोंछत सीतन तैं श्रम स्वेदंन, खेद हटैं सब राति रमै कै।

आवत जाति झरोखनि कैं मग, सीतल बात प्रभात समै कै।।