Last modified on 29 मई 2009, at 18:35

सरोवर की काई / केशव शरण

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:35, 29 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव शरण |संग्रह=जिधर खुला व्योम होता है / केशव श...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सरोवर के पानी पर
काई की यह हरी चादर
धोखा दे रही है
हरी ज़मीन की
कहीं जान न ले ले यह
प्रेमावेग में दौड़े
किसी जवान
किसी हसीन की

नगर निगम वाले चेतें
प्रेमी कहाँ तक देखें