Last modified on 4 सितम्बर 2006, at 14:37

गीली मुलायम लटें / शमशेर बहादुर सिंह

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:37, 4 सितम्बर 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कवि: शमशेर बहादुर सिंह

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

गीली मुलायम लटें

आकाश

साँवलापन रात का गहरा सलोना

स्तनों के बिंबित उभार लिए

हवा में बादल

सरकते

चले जाते हैं मिटाते हुए

जाने कौन से कवि को...

नया गहरापन

तुम्हारा

हृदय में

डूबा चला जाता

न जाने कहाँ तक

आकाश-सा

ओ साँवलेपन

ओ सुदूरपन

ओ केवल

लयगति...