Last modified on 30 जुलाई 2009, at 23:22

वे सब के सब अंतर्यामी / प्रेम भारद्वाज

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:22, 30 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem> वे सब के सब अन्तर्यामी हम ठहरे मूरख खल कामी आँच न आए गुरूजनों प...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वे सब के सब अन्तर्यामी
हम ठहरे मूरख खल कामी

आँच न आए गुरूजनों पर
चेलों की तो क्या बदनामी

कितना फिर से बन कर साधू
मन भीतर से चोर हरामी

धरती पर चलने वालों की
कहाँ सुनेंगे ये नभगामी

समय पड़े तो घर-घर बहनें
भौजी,मौसी,चाची मामी

ऐश करा देगा सबकी है
मुजरिम हवालत में नामी

सब्र सादगी काम न आएं
मिले प्रेम से जब नाकामी