Last modified on 18 अक्टूबर 2009, at 21:40

दुख भी सुख का बन्धु बना / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

अजय यादव (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:40, 18 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" |रचनाकाल=7 दिसम्बर, 19…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दुख भी सुख का बन्धु बना
पहले की बदली रचना।

परम प्रेयसी आज श्रेयसी,
भीति अचानक गीति गेय की,
हेय हुई जो उपादेय थी,
कठिन, कमल-कोमल वचना।

ऊँचा स्तर नीचे आया है,
तरु के तल फैली छाया है,
ऊपर उपवन फल लाया है,
छल से छुटकर मन अपना।