Last modified on 26 नवम्बर 2006, at 15:46

ढल गया आफ़ताब ऐ साक़ी / सुदर्शन फ़ाकिर

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:46, 26 नवम्बर 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार: सुदर्शन फ़ाकिर

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

ढल गया आफ़ताब ऐ साक़ी
ला पिला दे शराब ऐ साक़ी

या सुराही लगा मेरे मुँह से
या उलट दे नक़ाब ऐ साक़ी

मैकदा छोड़ कर कहाँ जाऊँ
है ज़माना ख़राब ऐ साक़ी

जाम भर दे गुनाहगारों के
ये भी है इक सवाब ऐ साक़ी

आज पीने दे और पीने दे
कल करेंगे हिसाब ऐ साक़ी