Last modified on 6 दिसम्बर 2006, at 03:11

प्रभु गिरधर नागर / मीराबाई

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:11, 6 दिसम्बर 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
रचना संदर्भरचनाकार:  मीराबाई
पुस्तक:  प्रकाशक:  
वर्ष:  पृष्ठ संख्या:  

बरसै बदरिया सावन की

सावन की मनभावन की।

सावन में उमग्यो मेरो मनवा

भनक सुनी हरि आवन की।

उमड़ घुमड़ चहुँ दिसि से आयो

दामण दमके झर लावन की।

नान्हीं नान्हीं बूंदन मेहा बरसै

सीतल पवन सोहावन की।

मीराके प्रभु गिरधर नागर

आनंद मंगल गावन की।