भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चाह / आहत युग / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:48, 29 दिसम्बर 2009 का अवतरण (चाह / महेन्द्र भटनागर का नाम बदलकर चाह / आहत युग / महेन्द्र भटनागर कर दिया गया है)

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन अबाधित बहे,
जय की कहानी कहे !

आशीष-तरु-छाँह में
जन-जन सतत सुख लहे !

दिन-रात मन-बीन पर
प्रिय गीत गाता रहे !

मधु-स्वप्न देखे सदा,
झूमे हँसे गहगहे !

मायूस कोई न हो,
लगते रहे कहकहे !

हर व्यक्ति कुन्दन बने,
अन्तर-अगन में दहे !

अज्ञात प्रारब्ध का
हर वार हँस कर सहे !