Last modified on 4 जनवरी 2010, at 01:19

झुंझलाई लडकी के सवाल / शलभ श्रीराम सिंह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:19, 4 जनवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=उन हाथों से परिचित हूँ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पता नहीं
कब तक सहना पड़ेगा
मूर्खता का दुःख?
सरलता का संकट
झेलना पड़ेगा कब तक?
कब तक सहेजना पड़ेगा
सहजता का जंजाल...?

पता नहीं
कब तक बनाते रहेंगे लोग मूर्ख?
सुननी पड़ेगी कब तक
हर किसी की ऊल-जुलूल बात?
कब तक उलझा रहेगा
शब्दों के उलट-फेर में
जीवन?
कब तक चलता रहेगा यह सब
यों ही?
पता नहीं। पता नहीं।। पता नहीं।।।


रचनाकाल : 1992 मसोढ़ा