Last modified on 15 अप्रैल 2010, at 18:47

कालीबंगा: कुछ चित्र-13 / ओम पुरोहित ‘कागद’

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:47, 15 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम पुरोहित कागद }} {{KKCatKavita}} <poem> सूरज फिर तपा है चमका …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सूरज
फिर तपा है
चमका है
धरा का कण-कण
कालीबंगा के थेहड़ में

नहीं ढूँढता छाँह
तपती धूप में
न कोई आता है
न कोई जाता है

है ही नहीं कोई
जो तानता
धूप में छाता

वो देखो
चला गया
पूरब से पश्चिम
थेहड़ को लांघता
सूरज।


राजस्थानी से अनुवाद : मदन गोपाल लढ़ा