Last modified on 16 अप्रैल 2010, at 07:39

दूर बहुत हैं चाँद-सितारे / विनोद तिवारी

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:39, 16 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=सुबह आयेगी / विनोद तिवारी }} …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दूर बहुत हैं चाँद सितारे
छोटे-छोटे हाथ हमारे

बेईमान निकले उजियारे
अँधियारों ने पाँव पसारे

उस बस्ती में आग बहुत है
और फूस के छप्पर सारे

हमने ख़ुद वह राह चुनी है
जिसपर बिछे हुए अंगारे

जागो-जागो टेरें सखियाँ
लेकिन सोये मोहन प्यारे


भूल गए स्वर ताल हिराने
मौसम कहता है कुछ गा रे

पीड़ा ने उपहार दिए हैं
आँचल में कुछ आँसू खारे