भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ढाबे में / लाल्टू

Kavita Kosh से
Pradeep Jilwane (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:05, 25 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: बूढ़े ने कहा<br /> ठंड आ गयी साहब<br /> कल दीवाली है<br /> और जूठे बर्तन<br /> उठ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बूढ़े ने कहा
ठंड आ गयी साहब
कल दीवाली है
और जूठे बर्तन
उठाकर चला गया

कितनी गंदी है दीवाली
गंदी है
मीठी सी मुस्‍कान बूढ़े की.