Last modified on 24 मई 2010, at 18:29

चंचल जीवन स्रोत / सुमित्रानंदन पंत

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:29, 24 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= मधुज्वाल / सुमित्रान…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चंचल जीवन स्रोत
बहता व्याकुल वेग,
पुलिन-फेन-परिप्रोत
सुख दुख, हर्षोद्वेग!
ले बहु भाव तरंग
भंगुर बुद्बुद् गान
मिलता वारिधि संग
एक रूप हो, प्राण!