Last modified on 28 मई 2010, at 18:20

सौ सौ धर्मांधों से बढ़ कर / सुमित्रानंदन पंत

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:20, 28 मई 2010 का अवतरण ("सौ सौ धर्मांधों से बढ़ कर / सुमित्रानंदन पंत" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सौ सौ धर्मान्धों से बढ़कर
पूत एक मदिरा का जाम,
चीन देश से भी अमूल्य रे
मधु का फैला फेन ललाम!
निखिल सृष्टि की प्रिया सुरा यह,
जीवों के प्राणों की सार,
सौ सौ गुलवदनों से मादक
गुलनारी मदिरा, ख़ैयाम!