भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वह मनुष्य जिसके रहने को / सुमित्रानंदन पंत

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:45, 31 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= मधुज्वाल / सुमित्रान…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वह मनुष्य जिसके रहने को
जो छोटा आँगन, गृह-द्वार,
खाने को रोटी का टुकड़ा,
पीने को मदिरा की धार!
जो न किसी का सेवक शासक,
हँसमुख हों जिसके सहचर,
कहता उमर सुखी है वह नर,
स्वर्ग उसे है यह संसार!