भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मधुमक्खी / रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:38, 14 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’ }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> मधुमक्ख…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मधुमक्खी है नाम तुम्हारा।
शहद बनाना काम तुम्हारा।।

छत्ते में मधु को रखती हो।
कभी नही इसको चखती हो।।

कंजूसी इतनी करती हो।
रोज तिजोरी को भरती हो।।

दान-पुण्य का काम नही है।
दया-धर्म का नाम नही है।।

इक दिन डाका पड़ जायेगा।
शहद-मोम सब उड़ जायेगा।।

मिट जायेगा यह घर-बार।
लुट जायेगा यह संसार।।

जो मिल-बाँट हमेशा खाता।
कभी नही वो है पछताता।।