Last modified on 5 जुलाई 2010, at 04:37

भ्रम पालता है आदमी / ओम पुरोहित ‘कागद’

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:37, 5 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>सर्योदय से सूर्यास्त तक अपने बदन पर कपड़ों का भार ढोते-ढोते थक …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सर्योदय से सूर्यास्त तक
अपने बदन पर
कपड़ों का भार
ढोते-ढोते
थक जाता है आदमी।
सांझ ढले
उनके लिए
दीवारों पर
लम्बाई में उभरी
खूंटियां तलाशता है आदमी
मगर
दुनिया का भार
अपने कंधों पर
ढो लेने का
दिन भर
भ्रम पालता है आदमी।