Last modified on 5 सितम्बर 2010, at 16:00

सीधा है कि चालाक दिखाई नहीं देता / सर्वत एम जमाल

Alka sarwat mishra (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:00, 5 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

                  रचनाकार=सर्वत एम जमाल  
                  संग्रह=
                  }}
                  साँचा:KKCatGazal

सीधा है कि चालाक, दिखाई नहीं देता

इंसान खतरनाक दिखाई नहीं देता


आंखों पे जिन्हें नाज़ है उनको ये बता दो

पड़ जाती है जब ख़ाक, दिखाई नहीं देता


तन साफ़ तो मन साफ़, ये नुस्खा मिला जब से

कोई यहाँ नापाक दिखाई नहीं देता


बोला तो सुलग जाओगे उकसाओ न मुझको

मैं शक्ल से बेबाक दिखाई नहीं देता


हर ऐब, हर इक जुर्म, यहाँ तक कि गरीबी

ढक लेती है पोशाक दिखाई नहीं देता