Last modified on 12 सितम्बर 2010, at 09:13

लोग क्यो व्यर्थ हमसे जलते है / शेरजंग गर्ग

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:13, 12 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह=क्या हो गया कबीरों को / शेरज…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लोग क्यो व्यर्थ हमसे जलते हैं?
हम हवा के खिलाफ चलते हैं।

आप गुलशन के आस पास रहें,
हम बियाबान में टहलते हैं।

ज़िन्दगी के विरोध में हर रोज़,
मौत के काफिले निकलते हैं।

ख़ुद ख़ुदी की निगाह में गिरकर,
शोहदे शान से उछलते हैं।

लूट का माफ़िया चलाते जो,
झूट का क़ाफ़िया बदलते हैं।

कुन्द माहौल के मुख़ातिब भी,
हौंसले सिरफिरों में पलते हैं।