Last modified on 23 मई 2007, at 11:22

बद्दल-पंखी मौसम / केदारनाथ अग्रवाल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:22, 23 मई 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल Category:कविताएँ Category:केदारनाथ अग्रवाल ~*~*~...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


बद्दल-पंखी

चुप-चुप मौसम;

फुहियों के फाहों की

नम-नम

ढलती शाम;

मुट्ठी-बन्द उठे हाथों के

भीगे-भीगे पेड़,

ठिठके,

ठहरे,

पांव समय के,

हवा बन्द निस्पंद;

टूट रहा

टप-टप बूंदों से

सन्नाटे का कांच,

महानगर का मौन ।


('पंख और पतवार' नामक कविता-संग्रह से)