Last modified on 25 अक्टूबर 2010, at 19:33

सुभटकाय मेघों का संघट / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:33, 25 अक्टूबर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कुहकी कोयल खड़े पेड़ …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुभटकाय मेघों का संघट
कर-निकाय-रवि का निगरण कर
जल बल की जय के कोलाहल से दिगंत भर
नीलकाय नभ के मंडल से
भूमंडल पर उतरा;
तरल काय रवि की तनया के तनुल तोय में
बिंबकाय हो पुलकलाय कंजन-सा विचरा।

रचनाकाल: ०३-०८-१९६२