Last modified on 27 अक्टूबर 2010, at 23:28

माँगने से नहीं मिलती शांति / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:28, 27 अक्टूबर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कुहकी कोयल खड़े पेड़ …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

माँगने से
नहीं मिलती शांति
न खरीदने से मिलती है
पुरुषार्थ से
मृत्यु के हाथ से मिलती है
राष्ट्र के नय से मिलती है
जय के बाद
निर्विवाद

रचनाकाल: १३-१०-१९६५