भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अपनों से युद्ध / इंदुशेखर तत्पुरुष

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अपनों से युद्ध अन्ततः
अपने आप से युद्ध होता है जिसमें
तैयार करना होता है स्वयं को
एक हृदयविदारक बंटवारे के लिए।
एक हिस्सा धारदार
निरंतर आक्रामक मुद्रा में
दूसरा उसी के बचाव में जिसके साथ
आप होते हैं युद्धरत।

एक ओर होती अंहकार की
हठीली सत्ता
दूसरी ओर प्रेम को समर्पित
निहत्थी जनता।