भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीतावली उत्तरकाण्ड पद 21 से 30 तक/पृष्ठ 9

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(27)
चरचा चरनिसों चरची जानमनि रघुराइ |
दूत-मुख सुनि लोक-धुनि घर घरनि बूझी आइ ||

प्रिया निज अभिलाष रुचि कहि कहति सिय सकुचाइ |
तीय-तनयसमेत तापस पूजिहौं बन जाइ ||

जानि करुनासिन्धु भाबी-बिबस सकल सहाइ |
धीर धरि रघुबीर भोरहि लिए लषन बोलाइ ||

"तात तुरतहि साजि स्यन्दन सीय लेहु चढ़ाइ |
बालमीकि मुनीस आस्रम आइयहु पहुँचाइ||

"भलेहि नाथ, सुहाथ माथे राखि राम-रजाइ |
चले तुलसी पालि सेवक-धरम अवधि अघाइ ||