भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नेत्र - 1 / प्रेमघन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अनुराग पराग भरे मकरन्द लौं,
लाज लहे छबि छाजत हैं।
पलकैं दल मैं जनु पूतलि मत्त,
मलिन्द परे सम साजत हैं॥
घन प्रेम रसै बरसै सुचि सील,
सुगन्ध मनोहर भ्राजत हैं।
सर सुन्दरता मुख माधुरी वारि,
खिले दृग कंज विराजत हैं॥