भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मनोज श्रीवास्तव |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ''' महका है म…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार= मनोज श्रीवास्तव
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
''' महका है मन '''

कस्तूरी सपनों से रिसकर
महका है मन का ये चन्दन वन

क्षितिजीय कारा से भागकर
भोर यहां लाई है अपनापन

मौत अभी रोएगी उम्रभर
तुम जो चली आई ले जीवन-धन

प्यास इधर भटकेगी डांय-डांय
तुम जो बरस आई हो अमृत बन

अक्षय व्यंजनों से भर दिया
भूखा-प्यासा पड़ा था जो बर्तन