भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शङ्ख-गौर पट रीछ-छाल / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग ललितपञ्चम-तीन ताल)

शङ्ख-गौर पट रीछ-छाल, शंकर सुखकारी।
 तीन नयन, भुज चार, शूल-डमरू बर धारी॥
 पिंगल जटा पबित्र सुर-धुनी-धारा राजत।
 अर्धचन्द्र शुचि श्रवन-सुमन धार बिराजत॥
 जय त्रिपुण्डधर भय-हरण जय भुजन्ग-भूषण परम।
 जय महेश जय भूतपति आशुतोष मंगल परम॥