Last modified on 12 अप्रैल 2018, at 15:37

अंगीठी / रामदरश मिश्र

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:37, 12 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामदरश मिश्र |अनुवादक= |संग्रह=मै...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वह सोचता है कि
अच्छा हुआ महान नहीं बना
उसकी लपटें चारों ओर नहीं फैलीं
वह तो घर के कोने में
जलता रहा अंगीठी की तरह
और चुपचाप देता रहा-
भूखों को रोटियाँ
और ठिठुरते शरीरों को
उष्मा का धीमा-धीमा प्यार
और यह घर घर बना रहा।
-21.9.2014