Last modified on 31 जनवरी 2012, at 14:00

अंजुमन / रेशमा हिंगोरानी

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:00, 31 जनवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेशमा हिंगोरानी |संग्रह= }} {{KKCatNazm}} <poem> ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सफ़-ब-सफ़,
चाँद से मुझ तक
सभी तारे थे खड़े…
उसी रस्ते से उतरते हुए देखा था उसे,

दिल में इक राह
बनाता
चला गया था मेरे…

चाँद सचमुच ही
अंजुमन में उतर आया था!

26.07.93