Last modified on 27 नवम्बर 2015, at 03:43

अचक आय अँगुरी पकरी / ब्रजभाषा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:43, 27 नवम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKLokRachna |रचनाकार=अज्ञात }} {{KKLokGeetBhaashaSoochi |भाषा=ब्रजभाष...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

जाने कैसी करी अचक आय अँगुरी पकरी॥ टेक
अँगुरी पकर मेरी पहुँचौ पकर्यौ,
अब कित जाऊँ गिरारौ सकरौ।
मिलवे की लागी धक री॥ जानै.

जो सुनि पावेगी सास हमारी,
नित उठि रार मचावेगी भारी।
मोतिन सौं भरी माँग बिगरी॥ जानै.

श्री मुख चन्द्र कमरिया बारौ,
सालिगराम प्रानन कौ प्यारौ।
अन्तर कौ कारौ कपटी॥ जानै.