Last modified on 10 जुलाई 2015, at 14:01

अपनी अपनी अहमियत / त्रिलोक सिंह ठकुरेला

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:01, 10 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोक सिंह ठकुरेला |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अपनी अपनी अहमियत, सूई या तलवार।
उपयोगी हैं भूख में, केवल रोटी चार॥
केवल रोटी चार, नहीं खा सकते सोना।
सूई का कुछ काम, न तलवारों से होना।
'ठकुरेला' कविराय, सभी की माला जपनी।
बड़ा हो कि लघुरूप, अहमियत सबकी अपनी