Last modified on 27 जनवरी 2008, at 14:28

आयौ हो आयौ देव तुम्ह सरनां / रैदास

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:28, 27 जनवरी 2008 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आयौ हो आयौ देव तुम्ह सरनां।

जांनि क्रिया कीजै अपनों जनां।। टेक।।

त्रिबिधि जोनी बास, जम की अगम त्रास, तुम्हारे भजन बिन, भ्रमत फिर्यौ।

ममिता अहं विषै मदि मातौ, इहि सुखि कबहूँ न दूभर तिर्यौं।।१।।

तुम्हारे नांइ बेसास, छाड़ी है आंन की आस, संसारी धरम मेरौ मन न धीजै।

रैदास दास की सेवा मांनि हो देवाधिदेवा, पतितपांवन, नांउ प्रकट कीजै।।२।।

।। राग रामकली।।