Last modified on 19 नवम्बर 2011, at 18:12

इतनी ऊँची उड़ान तक पहुँचे! / जितेन्द्र 'जौहर'

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:12, 19 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जितेन्द्र 'जौहर' |संग्रह= }} <poem> इतनी ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

इतनी ऊँची उड़ान तक पहुँचे!
भूमि से आसमान तक पहुँचे!

थोड़ा सम्मान क्या मिला तुमको,
यार! तुम तो गुमान तक पहुँचे!

हाथ गीता-क़ुरान पर लेकिन,
होंठ झूठे बयान तक पहुँचे!

माल पहुँचा है, मालदारों तक,
सिर्फ़ वादे जहान तक पहुँचे।

गिध्द सब उड़ गये दरख़्तों से,
तीर ज्यों ही कमान तक पहुँचे।

ये सियासत की देन है, टुच्चे-
साइकिल से विमान तक पहुँचे!

जब अँधेरों पे हो फ़िदा सूरज,
रात कैसे विहान तक पहुँचे?

मार हुंकार प्रलय के स्वर में,
पीर सत्ता के कान तक पहुँचे।