Last modified on 22 मई 2010, at 22:42

उमर कर सब से मृदु बर्ताव / सुमित्रानंदन पंत

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:42, 22 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= मधुज्वाल / सुमित्रान…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उमर कर सब से मृदु बर्ताव,
न रख तू शत्रु मित्र का भाव!
प्रेम से ले निज अरि को जीत,
नम्र बन, रख सबसे अपनाव!
मधुर बन, निर्भय, सरल, विनीत,
बना हाला बाला को मीत!
छाँह सी भावी, स्वप्न अतीत,
मात्र मदिरामृत स्वर्ग पुनीत!