Last modified on 4 मई 2019, at 20:32

उसका पावन मन देखा है / मृदुला झा

जीवन का दर्पण देखा है।

विरहन मन हर्षित हो नाचे,
घर आए साजन देखा है।

उमड़-घुमड़ कर आई खुशियाँ,
सपना मन भावना देखा है।

जीवन के मुश्किल पल में भी,
हँसता घर आँगन देखा है।

रूठा बचपन बिहस रहा है,
थाली में भोजन देखा है।