Last modified on 20 सितम्बर 2012, at 18:48

ऊधौ,तुम हो अति बड़भागी / सूरदास

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:48, 20 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूरदास }} Category:पद <poem> ऊधौ,तुम ह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

             ऊधौ,तुम हो अति बड़भागी.
अपरस रहत सनेह तगा तैं, नाहिन मन अनुरागी.
पुरइनि पात रहत जल भीतर,ता रस देह न दागी.
ज्यों जल मांह तेल की गागरि,बूँद न ताकौं लागी.
प्रीति-नदी में पाँव न बोरयौ,दृष्टि न रूप परागी.
'सूरदास' अबला हम भोरी, गुर चाँटी ज्यों पागी.